Bihar Board 10th-12th Datesheet: बिहार 10वीं और 12वीं बोर्ड की डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू हैं एग्जाम

Bihar board exam 10th and 12th datesheet: बिहार बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी हो चुकी है। बीएसईबी ने इस बार बिना किसी परेशानी के स्वच्छ माहौल में परीक्षा निश्चित समय पर करवाने का फैसला लिया है।

Bihar Board Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट (Bihar Board exam Date) की डेटशीट जारी हो चुकी है। इस साल 12वीं क्लास की परीक्षा 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक कराई जाएंगी। बिहार विद्यालय शिक्षा समिति ने आज यानी 29 नवंबर 2025 को मैट्रिक और इंटर पर अलग-अलग परीक्षाओं से संबंधित साल 2026 का वार्षिक कैलेंजर जारी कर दिया है।

Bihar board exam 10th and 12th datesheet

Bihar board exam 10th and 12th datesheet

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिहार बोर्ड अब तक निश्चित समय पर मैट्रिक, इंटर और अन्य एग्जाम को स्वच्छ माहौल में करवा रही है। बीएसईबी जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com और biharboardonline.gov.in पर दोनों ही कक्षाओं के लिए जल्द ही डेटशीट जारी कर सकता है।

End of Feed