Bihar BEd CET Admit Card 2026: आज जारी होगा बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar BEd CET Admit Card 2026: नोडल विश्वविद्यालय ने बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 30 मई 26 को जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar BEd CET Admit Card 2026: बिहार के बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए होने वाली राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा (CET-BEd 2026) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नोडल विश्वविद्यालय ने बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 30 मई 26 को जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Bihar BEd CET Admit Card 2026 Release Today

Bihar BEd CET Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें बिहार बीएड सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड

Bihar BEd CET Exam Date 2026: कब होगी बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम

बता दें यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 180 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां सबसे अधिक एग्जाम सेंटर्स राजधानी पटना में 40 हैं, जबकि मुजफ्फरपुर में 26 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा दरभंगा में 23, गया में 24, भागलपुर में 13, आरा व छपरा में 10-10, हाजीपुर व पूर्णिया में 9-9, और मधेपुरा में 8 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed