High Salary Diploma Course: ग्रेजुएशन के बाद अधिकतर छात्र नौकरी की तालाश में लग जाते हैं। लेकिन यदि आपने बीए, बीकॉम या बीएससी किया है तो अच्छे पैकेज वाली नौकरी मिलने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, वहीं कई बार नौकरी हाथ ही नहीं लगती है। ऐसे में आज के समय में केवल ग्रेजुएशन की डिग्री होना अच्छी नौकरी की गारंटी नहीं है। कंपनियां ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं जिनके पास किसी विशेष क्षेत्र की व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी होती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए 5 डिप्लोमा कोर्स लेकर आए हैं। इसे करने के बाद आपको अच्छे पैकेज वाली शानदार नौकरी मिल सकती है।
Best Diploma Course: डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा
डिजिटल मार्केटिंग आज के समय का सबसे लोकप्रिय और तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है। इस कोर्स में सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, गूगल एड्स, ईमेल मार्केटिंग और वेब एनालिटिक्स जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी दी जाती है। इसे करने के बाद आप डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, SEO विशेषज्ञ, सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट मार्केटर या डिजिटल मार्केटिंग कंसल्टेंट के तौर पर अपना करियर बना सकते हैं।
Top Diploma Course: डेटा साइंस में डिप्लोमा
इस समय डेटा को नया ईंधन कहा जाता है। बड़ी कंपनियां अपने निर्णय लेने के लिए डेटा का विश्लेषण करती हैं। इसलिए डेटा साइंस और डेटा एनालिटिक्स विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस कोर्स में डेटा संग्रहण, विश्लेषण, सांख्यिकी, मशीन लर्निंग, डेटा विजुअलाइजेशन और विभिन्न सॉफ्टवेयर टूल्स का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आप डेटा एनालिस्ट, बिजनेस, एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट और रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर अपना करियर सेट कर सकते हैं।
Best Diploma Coure After 12th: डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन
आपने ग्रेजुएशन किसी भी स्ट्रीम से क्यों ना किया हो यह कोर्स आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस कोर्स में छात्रों को कंप्यूटर की बेसिक से लेकर एडवांस एप्लिकेशन्स, MS Office, इंटरनेट, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और डेटाबेस मैनेजमेंट की जानकारी दी जाती है। ऐसे में आप चाहें तो DCA यानी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन कर सकते हैं।
Best Diploma Coure After Gradution: डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। इस कोर्स में नेटवर्क सुरक्षा, एथिकल हैकिंग, डिजिटल फोरेंसिक, साइबर कानून और सूचना सुरक्षा के बारे में ट्रेनिंग दी जाती है। इस कोर्स को करने के बाद साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट, नेटवर्क सिक्योरिटी इंजीनियर, एथिकल हैकर और इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर के क्षेत्र में नौकरी के अवसर खुल जाते हैं।
Best Diploma Course: डिप्लोमा इन ग्राफिक डिजाइनिंग
यह कोर्स भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप चाहें तो डिप्लोमा इन ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स कर सकते हैं। यहां छात्रों को फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर, वीडियो एडिटिंग, एनीमेशन और वेब डिजाइनिंग जैसी स्किल्स के बारे में पढ़ाया और सिखाया जाता है।
