Best Career Options for Coffee and Chocolate Lovers: क्या आपने कभी सोचा है कि जिस कॉफी की खुशबू से आपके दिन की शुरुआत होती है या फिर जिस चॉकलेट से हर दिन मूड तरोताजा हो जाता है, वो आपकी रोजी-रोटी का भी जरिया बन सकती है? अगर आपको भी कॉफी या फिर चॉकलेट बेहद पसंद है तो अब समय आ गया है कि इस लगाव को करियर में बदला जाए। जी हां! आज भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में भी कॉफी और चॉकलेट इंडस्ट्री बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है और इस सेक्टर में रचनात्मकता, स्वाद और तकनीक का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है।
coffee cources
स्वाद की नई पहचान
कॉफी चेन, बेकरी ब्रांड्स, होटल इंडस्ट्री और फूड स्टार्टअप्स... हर ऐसे क्षेत्र में युवाओं की डिमांड बढ़ रही है, जो स्वाद को एक नई पहचान दे सकें। अब पारंपरिक तरीकों से बेवरेज और फूड इंडस्ट्री की जगह मॉडर्न फूड चेन्स ले रही हैं। कॉफी और चॉकलेट से जुड़े कई ऐसे करियर ऑप्शन्स हैं, जहां ग्लोबल लेवल पर करियर ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं। और हां अगर आप इन सभी चीजों के शौकीन हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं, तो कॉफी टेस्टिंग व्लॉग्स और चॉकलेट क्रिएशन रील्स भी आपको पॉपुलैरिटी के साथ-साथ बढ़िया कमाई दे सकते हैं। मतलब साफ है कि अगर आपके दिल में कॉफी और चॉकलेट के लिए थोड़ी भी जगह है तो आप बड़े आराम से इसे अपना करियर बना सकते हैं।
यहां चॉकलेट और कॉफी से जुड़े पांच कोर्सेज दिए गए हैं...
- चॉकलेटियर (Chocolatier)
- कॉफी प्लांटेशन मैनेजर/टेस्टर (Coffee Plantation/ Tester)
- कॉफी टेस्टिंग और रोस्टिंग कोर्सेज (Coffee Testing and Roasting Cources)
- कॉफी प्रोडक्शन मैनेजर (Coffee Production Manager)
- बारिस्ता और कॉफी आर्टिस्ट (Barista and Coffee Artist)
आप भी बन सकते हैं चॉकलेटियर (Chocolatier)
सबसे पहले बात करें चॉकलेट की तो इसके शौकीन लोगों की दुनिया में कमी नहीं है। चॉकलेट एक ऐसी चीज है, जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। चॉकलेट में भी हेल्दी तरह के तमाम विकल्प मौजूद होते हैं। ऐसे में हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे मीठे के एक अच्छे विकल्प के तौर पर लेते हैं। चॉकलेट की डिमांड भी अच्छी खासी बढ़ रही है। अगर आपको भी चॉकलेट की महक और टेस्ट बहुत अच्छा लगता है और चॉकलेट बनाना, सजाना या फिर नए-नए फ्लेवर्स तैयार करना पसंद है, तो आप इसे एक अच्छे करियर ऑप्शन के तौर पर चुन सकते हैं। इसके लिए आप चॉकलेटियर बन सकते हैं। चॉकलेटियर वो शख्स होता है, जो चॉकलेट की डिजाइनिंग, पैकेजिंग और ब्रांड डेवलपमेंट करता है। चॉकलेटियर की होटल, पेस्ट्री ब्रांड्स और स्टार्टअप्स में अच्छी खासी डिमांड है।
Coffee Plantation Manager/Taster (iStock)
कॉफी प्लांटेशन मैनेजर/टेस्टर (Coffee Plantation/ Tester)
अगर आपको हरियाली, मिट्टी की खुशबू और कॉफी तीनों की ही सुगंध पसंद है तो ये आपके लिए एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है। कॉफी प्लांटेशन का नाम सुनते ही दिमाग में खेती का नाम आता है मगर ये खेती से कहीं बढ़कर है। इसमें बीज से लेकर ब्रू तक की हर स्टेज पर क्वालिटी और प्रोडक्शन को अच्छे से मैनेज करना होता है। ये प्रोफेशनल्स कॉफी के पौधों की देखभाल करते हैं।
ये लोग मौसम और सिंचाई के हिसाब से खेती की योजना बनाते हैं। हार्वेस्टिंग के बाद बीन्स की प्रोसेसिंग और ग्रेडिंग करते हैं। कॉफी टेस्टिंग करके स्वाद और सुगंध का मूल्यांकन करते हैं और फिर स्थानीय किसानों, लेबरों और एक्सपोर्ट टीम के साथ कोऑर्डिनेशन करते हैं। कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा ही इसके लिए एक खास कोर्स करवाया जाता है। इस कोर्स की फीस 15,000 से लेकर 20,000 तक हो सकती है।
Agriculture Science / Food Technology (iStock)
कॉफी टेस्टिंग और रोस्टिंग कोर्सेज (Coffee Testing and Roasting Cources)
इसके लिए आप एग्रीकल्चर में B.Sc/M.Sc , फूड टेक्नोलॉजी में B.Sc/ Diploma कर सकते हैं। इसके अलावा आप कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया या फिर किसी प्राइवेट इंस्टीट्यूट से कॉफी टेस्टिंग और रोस्टिंग कोर्सेज भी कर सकते हैं। बता दें कि बेंगलुरू में कॉफी बोर्ड ऑप इंडिया में PGDCQM (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कॉफी क्वालिटी मैनेजमेंट) नाम का एक खास कोर्स होता है, जिसमें खेती से लेकर टेस्टिंग तक की पूरी जानकारी दी जाती है।
Coffee Plantation (iStock)
ये कोर्स करके कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया, टाटा कॉफी, नेस्ले, ब्लू टोकाई, थर्ड वेव कॉफी और आईटीसी लिमिटेड कंपनियों में नौकरी मिल सकती है। इस फील्ड में शुरुआती सैलरी 25,000 से लेकर 45,000 तक की हो सकती है। इसके बाद बढ़ते एक्सपीरियंस के साथ-साथ ग्रोथ भी अच्छी खासी बढ़ जाती है। बता दें कि ब्राजील, कोलंबिया, इथियोपिया और वियतनाम में भी इसकी अच्छी खासी डिमांड है।
बन सकते हैं कॉफी प्रोडक्शन मैनेजर (Coffee Production Manager)
कॉफी प्रोडक्शन मैनेजर एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो कॉफी के उत्पादन की प्रक्रिया की देखरेख करता है। इसमें कॉफी चेरी को भूनने, उसे इकट्ठा करने और तैयार करने के लिए जितनी भी जरूरी प्रक्रियाएं होती हैं, वो शामिल रहती हैं। इसमें कॉफी प्रोडक्शन से जुड़े खर्चों का लेखा-जोखा रखना, इन्वेंट्री और आपूर्तिकर्ताओं का प्रबंधन करने का काम शामिल होता है।
कैसे करें कोर्स?
- कॉफी प्रोडक्शन मैनेजर बनने के लिए 12वीं के बाद साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करना जरूरी है।
- इसके बाद किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन कर सकते हैं।
- फिर एग्रीकल्चर साइंस से B.Sc, फूड टेक्नोलॉजी से B.Sc या फिर फूड प्रोसेसिंग या फिर एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में बी टेक कर सकते हैं।
बारिस्ता और कॉफी आर्टिस्ट (Barista and Coffee Artist)
अगर आपको कॉफी पीने और बनाने में बेहद दिलचस्पी है तो ये कोर्स आपके लिए परफेक्ट है। इस कोर्स को करने के बाद आप बारिस्ता और कॉफी आर्टिस्ट बन सकते हैं। एक कॉफी आर्टिस्ट कॉफी बनाने के साथ-साथ दूध और एस्प्रेसो के साथ कप में मुश्किल डिजाइन्स बनाता है। आपने अकसर कैफे में खूबसूरत डिजाइन्स वाली कॉफी पी होगी। इसे बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसे बनाने के लिए एक खास तरह का कोर्स करना होता है। इसके लिए कई तरह के कोर्सेज उपलब्ध हैं। बरिस्ता ट्रेनिंग अकेडमी से लेकर कई तरह की कॉफी अकेडमी अवेलेबल हैं। आप इनकी रेटिंग और आने-जाने की सुविधा के हिसाब से इंस्टीट्यूट का चुनाव कर सकते हैं। इन कोर्सेज की फीस 10,000 से लेकर 30,000 तक के बीच या फिर इंस्टीट्यूट का समय और ब्रांड के हिसाब से और ज्यादा भी हो सकती है।
