बेनेट यूनिवर्सिटी में ‘दीक्षारंभ 2025’ का आयोजन, मोटिवेशनल लीडर्स ने छात्रों के सपनों को दिए पंख

बेनेट यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक सत्र में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ‘दीक्षारंभ 2025’ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में इंटरएक्टिव सेशन, फैकल्टी संबोधन के साथ साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गईं।

ग्रेटर नोएडा, 19 अगस्त 2025: बेनेट यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक सत्र में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ‘दीक्षारंभ 2025’ का आयोजन किया गया। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में इंटरएक्टिव सेशन, फैकल्टी स्पीच के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में कई मोटिवेशनल लीडर और दिग्गज उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने और उन्होंने छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और नवाचार जगाने वाले विचार साझा किए।

Bennett University Welcomes a New Wave of Dreamers, Innovators, and Achievers at Deeksharambh 2025

बाएं से दाएं: हरि कृष्णन (प्रबंध निदेशक, कंटेंट एंड ग्रुपे मारकॉम, पब्लिसिस ग्रुपे इंडिया), डॉ. राज सिंह (कुलपति, बेनेट यूनिवर्सिटी) और डॉ. अखिल प्रसाद (बोर्ड सदस्य, ग्रुप जनरल काउंसल एवं कंपनी सेक्रेटरी, बोइंग इंडिया) बेनेट यूनिवर्सिटी के दीक्षारंभ 2025 में।

मुख्य अतिथि के रूप में बोइंग इंडिया के बोर्ड सदस्य और जनरल काउंसल डॉ. अखिल प्रसाद ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “लोग आपके बारे में अपनी राय हमेशा बनाएंगे। आलोचना चाहे सकारात्मक हो या नकारात्मक, छात्रों को इसे आपने आत्मविकास बढ़ानेऔर अपने भीतर सुधार करने का साधन मानना चाहिए।” उन्होंने समझाया कि वास्तविक दुनिया में अवसरों के साथ चुनौतियां भी होंगी, लेकिन सफलता उसी को मिलती है जो खुला दिमाग रखकर फीडबैक ले और खुद को लगातार बेहतर बनाए। उन्होंने कहा, “केवल डिग्री से सफलता नहीं मिलती, बल्कि समस्या-समाधान की क्षमता, सीखते रहने की आदत और खुद को बदलने की योग्यता ही असली ताक़त है।” उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि और जुनून का पालन करने और संतुलित जीवन जीने की सलाह दी।

End of Feed