Bennett University Deeksharambh 2026: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का फ्रेशर्स को संदेश- असफलताओं से सीखें, तैयारी पर भरोसा रखें

Bennett University Deeksharambh 2026: बेनेट यूनिवर्सिटी के 'दीक्षारंभ 2026' कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने नए छात्रों को संबोधित करते हुए असफलताओं से सीखने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने का मंत्र दिया।

Bennett University Deeksharambh 2026: बेनेट यूनिवर्सिटी के दीक्षारंभ 2026 कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष यात्री और इंडियन एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने फ्रेशर्स को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जीवन में असफलताएं आना स्वाभाविक है। जरूरी यह है कि हर असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ा जाए। उन्होंने छात्रों से अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियानों में योगदान देने का आह्वान किया।

Bennett University Deeksharambh 2026.

बेनेट यूनिवर्सिटी दीक्षारंभ 2026 में अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला

ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा कि आने वाले वर्षों में उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ धैर्य, अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों से उबरने की क्षमता भी विकसित करनी होगी। अंतरिक्ष यात्रा के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में सबसे जरूरी है कि व्यक्ति अपने सामने मौजूद काम पर ध्यान केंद्रित करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अनुभव चाहे सफलता का हो या असफलता का, दोनों से सीखना जरूरी है।

End of Feed