Basant Panchami 2024 School Holiday in Uttar Pradesh: बसंत पंचमी सनातन धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन पर भक्त ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। जानकारी के अनुसार, इस बार बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। कई पैरेंट्स इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि बसंत पंचमी पर यूपी के स्कूलों में अवकाश रहेगा या नहीं। आइये बताते हैं कि यूपी सरकार के सरकारी आदेश के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा या नहीं।
Basant Panchami 2024 School Holiday
बता दें कि प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित विद्यालयों/ मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पूर्व के वर्षों में बसंत पंचमी का अवकाश होता था, लेकिन इस साल छुट्टियों में इसे शामिल नहीं किया गया है। शासन ने नए साल 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है, उसमें बसंत पंचमी का अवकाश नहीं रखा गया है।
साल 2023 में गणतंत्र दिवस-बसंत पंचमी एक ही दिन पड़ी थी। जबकि 2022 और 2021 में इसकी छुट्टी कैलेंडर में शामिल थी। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी इसे अपनी छुट्टियों में शामिल किया है। लेकिन साल 2024 की छुट्टियों के कैलेंडर में बसंत पंचमी का अवकाश शामिल नहीं किया गया है।
हरियाणा में रहेगा अवकाश
हरियाणा सरकार के स्कूलों के लिए जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, हरियाणा राज्य के स्कूलों में बसंत पंचमी का अवकाश 14 फरवरी 2024 को रहेगा। इस दिन राज्य के सभी सरकारी स्कूल बंद रखे जाएंगे। वहीं, उत्तराखंड सरकार ने भी बसंत पंचमी का अवकाश रखा है। 14 फरवरी को उत्तराखंड के स्कूलों में भी अवकाश रहेगा।
