Australia Visa Rules: ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के लिए जरूरी खबर, वीजा आवेदन में फिंगरप्रिंट और फोटो की नई शर्ते लागू

Australia Student Visa New Rules 2026: ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से जमा किए जाने वाले कुछ नए वीजा आवेदनों के लिए बायोमेट्रिक जानकारी देने की प्रक्रिया का विस्तार किया है। यह बदलाव अक्टूबर 2026 से लागू हो गया है।

Australia Student Visa New Rules 2026: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए जरूरी खबर है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से जमा किए जाने वाले कुछ नए वीजा आवेदनों के लिए बायोमेट्रिक जानकारी देने की प्रक्रिया का विस्तार किया है। यह बदलाव अक्टूबर 2026 से लागू हो गया है। इसके तहत कुछ आवेदकों को वीजा प्रक्रिया के दौरान अपने फिंगरप्रिंट और चेहरे की तस्वीर यानी फेस इमेज देनी पड़ सकती है। ऑस्ट्रेलियाई हाई कमीशन के मुताबिक, यह नियम केवल 26 अक्टूबर या इसके बाद जमा किए गए आवेदनों पर लागू होगा। इससे पहले आवेदन कर चुके लोगों और पहले से जारी वीजा पर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Australia Visa Rules

Australia Visa Rules: भारतीय छात्रों के लिए बदला वीजा नियम (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

इस नए नियम का मतलब यह नहीं है कि हर भारतीय छात्र को बायोमेट्रिक देने के लिए सेंटर जाना होगा। ऑस्ट्रेलिया का गृह विभाग (Department of Home Affairs) जिन आवेदकों से यह जानकारी मांगेगा, उन्हें सीधे इसकी सूचना भेजी जाएगी। नोटिफिकेशन मिलने के बाद ही आवेदकों को आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

End of Feed