ATMA July Result 2026: एटीएमए जुलाई सेशन का रिजल्ट कब होगा जारी, कैसे करें चेक

AIMS आज ATMA जुलाई परीक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे रिजल्ट लाइव होने के बाद इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे

एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (एआईएमएस) आज, 18 जुलाई 2026 को आत्मा (ATMA) जुलाई परीक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहा है। जिन भी उम्मीदवारों ने 12 जुलाई 2026 को हुई इस परीक्षा में भाग लिया था, वे रिजल्ट लाइव होने के बाद इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर अपना पीआईडी (PID) नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। इस स्कोरकार्ड में आपके विषय-वार नंबरों के साथ-साथ आपकी कुल परसेंटाइल की पूरी डिटेल दी जाएगी।

ATMA July Result 2026

आखिर क्या है ATMA परीक्षा?

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि आत्मा (AIMS Test for Management Admissions) एक नेशनल लेवल की मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए देश के सैकड़ों प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों और मैनेजमेंट कॉलेजों में एमबीए (MBA), पीजीडीएम (PGDM), एमएमएस (MMS) जैसे बड़े कोर्सेज में दाखिला मिलता है। यह परीक्षा साल में कई बार कराई जाती है, जिससे छात्रों को अपने नंबर सुधारने का बार-बार मौका मिलता है। अगर कोई स्टूडेंट एक से ज्यादा बार इस परीक्षा में बैठता है, तो कॉलेज में एडमिशन के समय उसके सबसे बेस्ट स्कोर को ही माना जाता है।

End of Feed