Assam DElEd Result 2023 Assam DElEd PET Result 2023 Date: असम पीईटी रिजल्ट का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की ओर से डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्री-एंट्री टेस्ट (PET) का रिजल्ट आज यानी 20 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर अपना रिजल्ट (Assam DElEd PET Result 2023) चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे।
Assam DElEd PET Result 2023
Assam DElEd Result 2023 Date: आज जारी होगा रिजल्ट
असम डीएलएड पीईटी का आयोजन 10 सितंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए जाएंगे। असम पीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी फिर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। काउंसलिंग का आयोजन 22 सितंबर से 28 सितंबर तक किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download Assam DElEd PET Result 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर जाएं।
- फिर असम डीएलएड पीईटी रिजल्ट के लिक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Assam DElEd PET Result 2023: डीएलएड कोर्स में मिलेगा दाखिला
असम डीएलएड पीईटी परीक्षा के माध्यम से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) पाठ्यक्रम में एडमिशन दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए 25 जुलाई से 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
