Assam DElEd PET Result 2023, Assam PET Result 2023 Out: असम पीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्री-एंट्री टेस्ट (PET) का रिजल्ट आज यानी 24 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर की आवश्यकता होगी।
Assam PET Result 2023
Assam DElEd PET Result 2023: आज जारी हुए नतीजे
असम डीएलएड पीईटी परीक्षा के माध्यम से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) पाठ्यक्रम में एडमिशन दिया जाएगा। इस साल
पीईटी का आयोजन 10 सितंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया है। इससे पहले नतीजे 20 सितंबर को जारी किए जानें थे। हालांकि, कुछ वजहों से रिजल्ट घोषित करने में देरी हुई। सभी अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download Assam DElEd PET Result 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर जाएं।
- फिर असम डीएलएड पीईटी रिजल्ट के लिक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Assam DElEd PET Counselling 2023: कब होगी काउंसलिंग
असम डीएलएड पीईटी में सफल अभ्यर्थियों को अब काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग की सटीक तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
