छात्र राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में पाया मुकाम, लिस्ट में शामिल अरुण जेटली से लेकर रेखा गुप्ता तक का नाम

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लंबे समय से युवा नेतृत्व की प्रयोगशाला के तौर पर देखा जाता रहा है। यहां छात्र संगठन शिक्षा, फीस, छात्रावास, सुरक्षा, परिवहन और कैंपस सुविधाओं जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ते हैं। यहां से निकले कई नेता आगे चलकर संसद, विधानसभा और केंद्र या राज्य सरकारों तक पहुंचे हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ यानी DUSU चुनाव में हर साल बड़ी संख्या में छात्र अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। शुक्रवार को भी दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव जैसे पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव में प्रमुख छात्र संगठन हिस्सा ले रहे हैं। मतगणना 19 सितंबर को होनी है। डीयू छात्रसंघ चुनाव केवल कैंपस की राजनीति तक सीमित नहीं रहे हैं। कई दशकों से यह चुनाव देश को ऐसे नेता भी देता रहा है, जिन्होंने आगे चलकर दिल्ली, राज्य और केंद्र की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

छात्र राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति तक... (Photo: AI Generated)

End of Feed