एजुकेशन

RRB Technician Exam 2024: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए एप्लीकेशन स्टेट्स जारी rrbapply gov in से करें चेक

RRB Technician Exam Application Status 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशिनय परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेट्स जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

Image

RRB Technician Admit Card 2024

RRB Technician Exam Application Status 2025: आरआरबी टेक्नीशिनय परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशिनय परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेट्स जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरआरबी टेक्नीशियन एप्लीकेशन स्टेटस 2024 चेक कर सकते हैं।

RRB Technician Admit Card 2024 Date: इस तारीख को आएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी टेक्नीशियन एग्जाम का आयोजन 19 दिसंबर, 20 दिसंबर, 23 दिसंबर, 24 दिसंबर, 26 दिसंबर, 28 दिसंबर और 29 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 9 दिसंबर को जारी होगी। जबकि, इसका एडमिट कार्ड 15 दिसंबर को अपलोड किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download RRB Technician Admit Card 2024

  • सबसे पहले आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर टेक्नीशियन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी हुआ एसएससी कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

RRB Technician Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्नीशिन के कुल 14298 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 6171 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 1481 पद, ओबीसी के लिए 3469 पद, एससी के 2014 पद और एसटी के लिए 1152 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2 और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article