APOSS 10th, 12th Exam Time Table 2023: एपी ओपन एग्जाम डेटशीट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल सोसायटी (APOSS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट आज यानी 1 फरवरी 2023 को जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आधिकारिक वेबसाइट apopenschool.ap.gov.in से परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
APOSS Time Table 2023
APOSS 10th, 12th Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा
आधिकारिक डेटशीट के अनुसार, 10वीं परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल से 17 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। जबकि, 12वीं की परीक्षा 3 अप्रैल से 16 अप्रैल 2023 तक होगी। परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा।
How to download APOSS 10th, 12th Time Table 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट्स के सेक्शन मे जाएं और APOSS- INTER & SSC Examination Time Table-2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने डेटशीट का पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकत हैं।
APOSS Exam 2023: ध्यान रखें ये बात
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होती रहती हैं। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।
