एजुकेशन

AP TET Resullt 2024: जारी हुआ एपी टीईटी रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

AP TET Resullt 2024 Download Link: आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एपी टीईटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

AP TET Result 2024

AP TET Resullt 2024 Download Link: एपी टीईटी रिजल्ट का इतंजार आखिरकार आज खत्म हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश की ओर से आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 4 नवंबर को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एपी टीईटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

AP TET Result 2024: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

एपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 4 अक्टूबर और फाइनल आंसर-की 29 अक्टूबर को जारी की गई। जबकि, आज इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download AP TET Result 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एपी टीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी हुआ एमपी टीईटी एडमिट कार्ड, एक क्लिक से तुरंत करें डाउनलोड

AP TET Result 2024: किसके लिए कौन सा पेपर

एपटीईटी का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। बता दें कि एपी टीईटी पेपर 1 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 में पढ़ाने के पात्र होते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें