एजुकेशन

MP TET Admit Card 2024: जारी हुआ एमपी टीईटी एडमिट कार्ड, एक क्लिक से तुरंत करें डाउनलोड

MP TET Admit Card 2024 Download Link: एमपी टीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MP TET Admit Card 2024

MP TET Admit Card 2024: एमपी टीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 4 नवंबर को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

MP TET Exam 2024 Date: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

एमपी टीईटी एग्जाम का आयोजन 10 नवंबर 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download MP TET Admit Card 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एमपी टीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बहुत जल्द आपके स्क्रीन पर होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

MP TET Exam 2024: ऐसे होगी परीक्षा

एमपी टीईटी एग्जाम में 150 अंकों के 150 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक सही जवाब पर एक अंक मिलेगा और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें