एजुकेशन

AP TET Admit Card 2024 Released: जारी हुआ आंध्र प्रदेश टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

AP TET Admit Card 2024, AP TET admit card 2024 released download: आंध्र प्रदेश राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउलोड कर सकते हैं।

Image

AP TET Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें आंध्र प्रदेश टीईटी का एडमिट कार्ड

AP TET Admit Card 2024, Andhra Pradesh TET Admit Card 2024 Released: एपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AP TET Admit Card) खबर है। आंध्र प्रदेश राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो (AP TET Admit Card 2024 Download) गया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Andhra Pradesh TET Exam Date 2024: एपी टीईटी एग्जाम डेट

बता दें आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 27 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के बाद 10 मार्च को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को दो से तीन दिन का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

AP TET Admit Card 2024 Download: यहां डाउनलोड करें एपी टीईटी एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर AP TET Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

AP TET Admit Card: एडमिट कार्ड में श्रुटि पाए जाने पर क्या करें

यदि आपके एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र का पता। इसमें किसी प्रकार की श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। तुरंत इसमें सुधार कर आपको मेल किया जाएगा।

AP TET Admit Card Download: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना अनिवार्य है। साथ ही संभव हो तो आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना ना भूलें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article