एजुकेशन

AP Inter Hall Ticket 2024: जारी हुए आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर परीक्षा के एडमिट कार्ड, देखें परीक्षा का पूरा शिड्यूल

AP TET Hall Ticket 2024 Admit Card Link, AP TET Hall Ticket 2024: एपी इंटर हॉल टिकट 2024 जारी कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर परीक्षा में शामिल हो जा रहे छात्र bieap.apcfss.in या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एपी इंटर प्रथम वर्ष के हॉल टिकट

Image

एपी इंटर हॉल टिकट डाउनलोड 2024

AP TET Hall Ticket 2024 Admit Card Link, AP TET Hall Ticket 2024: एपी इंटर हॉल टिकट 2024 जारी कर दिया गया है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने आज, 23 फरवरी को एपी इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के हॉल टिकट 2024 (AP Inter 1st year and 2nd year hall ticket 2024) जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार एपी इंटर परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

कब से कब तक है परीक्षा - AP Inter Exam 2024 Time table /Date sheet

एपी इंटर डेट शीट 2024 के अनुसार, BIEAP AP Inter 1st year exams 2024 एक मार्च को शुरू होगी और 19 मार्च 2024 को समाप्त होगी और BIEAP AP Inter 2nd year 2024 परीक्षाएं 2 मार्च को शुरू होगी और 20 मार्च 2024 को समाप्त होगी।

इच्छुक छात्र AP Inter Hall Ticket 2024 Download करने के लिए (AP Inter Hall Ticket 2024 Official Website) bieap.apcfss.in पर जाएं, इसे एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि या नाम दर्ज करना होगा।

हॉल टिकट ऑनलाइन या अपने संबंधित स्कूलों से भी प्राप्त किया जा सकता है। देखें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

एपी इंटर हॉल टिकट 2024: कैसे डाउनलोड करें - AP Inter Hall Ticket 2024 How to Download

  • आधिकारिक वेबसाइट bieap.apcfss.in पर जाएं
  • होमपेज पर, 'Download Theory Hall Tickets March 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • जन्म तिथि या नाम दर्ज करें और विवरण जमा करें।
  • एडमिट कार्ड एक्सेस करें और इसे डाउनलोड करें।

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को अपने आईडी कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक है। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर लिखे दिशा निर्देश को भी अच्छे से पढ़ें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article