AP 10th Board Exam 2024 Time table: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आंध्र प्रदेश, बीएसईएपी ने एपी एसएससी बोर्ड परीक्षा 2024 समय सारिणी जारी कर दी है। इच्छुक छात्र bse.ap.gov.in के अलावा यहां डायरेक्ट लिंक से भी डेटशीट चेक कर सकते हैं। जो छात्र कक्षा 10 की परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं उनकी परीक्षाएं 18 मार्च से 30 मार्च तक चलेंगी।
आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का टाइमटेबल
एसएससी परीक्षा सभी दिन एक ही पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित की जाएगी। कुछ पेपरों के लिए परीक्षा सुबह 9.30 बजे से रात 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Andhra Pradesh 10th Board Exam 2024 के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 मार्च को शुरू होगी और 30 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। परीक्षा फर्स्ट लैंग्वेज पेपर से शुरू होगी और OSSC Main Language Paper II and SSC Vocational Course Theory के साथ समाप्त होगी।
एपी एसएससी बोर्ड परीक्षा 2024 समय सारिणी: कैसे डाउनलोड करें
- बीएसईएपी की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एपी एसएससी बोर्ड परीक्षा 2024 समय सारिणी लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखें देख सकते हैं।
- पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
नोटिस में कहा गया है कि जो गलत कॉम्बिनेशन वाले सवालों का प्रयास करेंगे, उनका प्रदर्शन रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा यदि अभ्यर्थी इस कार्यालय द्वारा मूल रूप से आवंटित परीक्षा केंद्र के अलावा किसी अन्य परीक्षा केंद्र में उपस्थित होता है, तो परीक्षा में अभ्यर्थी का प्रदर्शन रद्द कर दिया जाएगा।
