Andhra Pradesh Board of Intermediate Education, BIE AP Inter Result 2023 की घोषणा जल्द होने की संभावना है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद एपी इंटर के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र आधिकारिक वेबसाइट - bie.ap.gov.in से रिजल्ट देख सकेंगे। AP इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 16 मार्च से 4 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी।
एपी इंटर रिजल्ट 2023
आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, बीआईई एपी इंटर रिजल्ट 2023 घोषित को लेकर सारी तैयारी हो चुकी है और कभी भी एपी इंटर रिजल्ट 2023 की तारीख घोषित की जा सकती है। लोकल रिपोर्टों की मानें, तो एपी इंटर रिजल्ट की तारीख अप्रेल अंत तक जारी हो सकता है। कई रिपोर्टों में कहा गया है कि एपी इंटर प्रथम वर्ष और एपी इंटर द्वितीय वर्ष के परिणाम (BIEAP intermediate results) मई 2023 के शुरुआती दिनों में भी घोषित होने की उम्मीद है।
उम्मीदवारों के लिए एपी इंटर का रिजल्ट विभिन्न थर्ड पार्टी वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी रिजल्ट लिंक देख सकेंगे।
- BIE AP Inter 1st year Exams का आयोजन 15 मार्च से 3 अप्रैल, 2023 तक किया गया थ।
- AP Inter 2nd Year Exams 16 मार्च से 4 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गईं।
- पिछले रुझानों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा के परिणाम 25 से 30 दिनों के अंतर पर जारी किया जाता है। इसलिए AP Inter Result 2023 की घोषणा अप्रेल अंत या मई के शुरुआती दिनों में जारी हो सकता है।
BIEAP intermediate results 2023 चेक करने के लिए आपको bieap.apcfss.in पर विजिट करने की जरूरत है। AP Intermediate results 2023 को एसएमएस के माध्यम से भी देखा जा सकेगा। एपी इंटरमीडिएट परिणाम 2023 में परिणाम की स्थिति, अंक और छात्र के अन्य विवरण शामिल होंगे।
