JEE Main 2023, JEE Main Session 2 Admit Card 2023: जेईई मेन एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 13 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा (JEE Main Session 2 Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 11 अप्रैल को जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
JEE Main Admit Card 2023: जारी हुआ एडमिट कार्ड
एनटीए जईई मेन सेशन 2 परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 15 अप्रैल तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। जेईई मेन एडमिट कार्ड को लेकर एनटीए ने फिलहाल कोई नया नोटिफिकेशन नहीं जारी किया है। हालांकि, स्टूडेंट्स एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है।
How to download JEE Main Session 2 Admit Card 2023
- जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर जेईई मेन एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स जेईई मेन एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Exam 2023: कब हुई सेशन 1 की परीक्षा
एनटीए जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को किया गया था। जेईई मेन परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
