एजुकेशन

KVS Result 2023 OUT: घोषित हुए केवीएस पीआरटी और प्रिंसिपल परीक्षा के रिजल्ट, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 12, 2023, 12:03 PM IST

KVS PRT Music and Principal Exam Result Declared: केन्द्रीय विद्यालय संगठन केवीएस पीआरटी संगीत और प्रिंसिपल परिणाम की घोषणा कर दी गई है, जिन लोगों ने केवीएस भर्ती परीक्षा में ​हिस्या लिया था वे अब यहां दिए गए डायरेक्ट​ लिंक से परिणाम देख सकते हैं।

Image

केवीएस पीआरटी और प्रिंसिपल परीक्षा के रिजल्ट

Kendriya Vidyalaya Sangathan KVS PRT Music & Principal Result की घोषणा कर दी गई है, जिन लोगों ने केवीएस भर्ती परीक्षा में हिस्या लिया था वे अब यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं। केन्द्रीय विद्यालय संगठन केवीएस टीचिंग और नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर 13404 लोगों की नियुक्ति के लिए भर्ती अभियान चला रहा था, इनमें से कुछ पदों पर पहले ही रिजल्ट जारी किया जा चुका था जबकि पीआरटी म्यूजिक व प्रिंसिपल के पदों के लिए आज 12 अप्रेल को रिजल्ट जारी किया गया है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्रधानाचार्य और प्राथमिक शिक्षक (संगीत) के पदों के लिए साक्षात्कार दौर के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। प्रधानाचार्य के लिए साक्षात्कार 1 मई से 27 जून, 2023 तक आयोजित किए जाएंगे, जबकि पीआरटी संगीत के लिए साक्षात्कार 1 मई से 4 मई, 2023 तक आयोजित किए जाएंगे।

KVS भर्ती 2023: उम्मीदवारों की सूची कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, प्रिंसिपल और पीआरटी संगीत पदों के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, अपना नाम और रोल नंबर जांचें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

पीआरटी संगीत के पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 9 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को 9 फरवरी 2023 को आयोजित कंप्यूटर आधारित टेस्ट में उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article