AP Inter Result 2026: आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड (BIEAP) जल्द ही आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 (AP Inter Result 2026) रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र बेसब्री से अपने परिणामों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही यह इंतजार खत्म होने वाला है। आंध्र प्रदेश बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर की जाएगी। छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों में अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
AP Inter Result 2026
कब हुई थी एपी इंटर परीक्षा 2026
आंध्र प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 23 मार्च 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाती थी। इसकी हॉल टिकट बोर्ड द्वार 13 फरवरी को जारी की गई थी।
कब आएगा AP Board 12th Result 2026?
आंध्र प्रदेश बोर्ड द्वारा इंटर यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जल्द जारी किए जा सकते हैं। 2025 में 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 12 अप्रैल को की गई थी। इन रुझानों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी रिजल्ट की घोषणा इसी दौरान की जाएगी। हालांकि इस संबंध में बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
कैसे करें AP Board 12th Result 2026 डाउनलोड?
- आंध्र प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र bie.ap.gov.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए AP Inter 2026 Result का लिंक नजर आएगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर छात्र हॉल टिकट का नंबर के साथ अन्य विवरण दर्ज करें।
- अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद छात्रों की मार्कशीट उनकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों को बता दें कि ऑनलाइन जारी मार्कशीट एक प्रोविजनल मार्कशीट है। उन्हें ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से मिलेगी।
