इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 और 5 नवंबर को ऑनलाइन मोड में चलेंगी कक्षाएं, जारी हुआ नोटिस

इलाहबाद यूनिवर्सिटी द्वारा 4 और 5 नवंबर को ऑफलाइन क्लास को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। इस संबंध में विश्वविद्यालय संस्थान द्वारा नोटिस भी जारी किया गया है।

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (University of Allahabad) के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हाल ही में की घोषणा के अनुसार, 4 और 5 नवंबर 2026 को विश्वविद्यालय के सभी संकायों, विभागों और केंद्रों में क्लास ऑफलाइन होने की बजाय पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। यूनिवर्सिटी द्वारा इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया गया है। जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अचानक लिए गए इस निर्णय के पीछे कोई विशेष आधिकारिक कारण स्पष्ट रूप से नहीं दिया गया है। हालांकि, रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कक्षाओं में जुड़ने और नियमित अध्ययन जारी रखने का स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

Allahabad University

Allahabad University (Photo - AI-Newsroom Verified)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MP के पैरामेडिकल कॉलेजों में 15 नवंबर तक दाखिले

End of Feed