एजुकेशन

AKTU लखनऊ ने पेपर लीक के बाद रद्द की CS की परीक्षा , 5 जून को दोबारा आयोजित होगा एग्जाम

AKTU Paper Leak : AKTU पेपर लीक मामले में कंप्यूटर नेटवर्क की छठे सेमेस्टर की परीक्षा रद्द कराने का फैसला लिया गया है। अब जांच के बीच रीएग्जाम की डेट्स भी सामने आ गई हैं। अब 5 जून को पेपर दोबारा कराया जाएगा।

Image

AKTU

AKTU (Dr. A. P. J. Abdul Kalam Technical University, Lucknow) में BTech परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। यूनिवर्सिटी में 21 मई को हुई कंप्यूटर नेटवर्क की छठे सेमेस्टर की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। अब ये परीक्षा 5 जून को दोबारा आयोजित होनी है।

वायरल हुआ था प्रश्नपत्र

बताते चलें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल हुआ था। जिसके बाद जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की गई। नोएडा के परीक्षा केंद्र की लापरवाही प्रथम दृष्टया सामने आई, जिसमें कॉलेज के क्रेडेंशियल लीक होने का आरोप था। खबर थी कि आईडी-पासवर्ड से पेपर डाउनलोड कर बांटा गया था। डिजिटल डेटा और अभिलेखों की जांच अब भी जारी है।

21 मई को हुआ था पेपर

बता दें कि 21 मई को बीटेक कंप्यूटर साइंस के छठे सेमेस्टर के छात्रों की कंप्यूटर नेटवर्क की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद नोएडा के एक सेंटर पर चेकिंग के दौरान छात्रों के पास से नकल के पर्चे भी मिले। इसके बाद जांच में पाया गया कि इन पर्चियों में लिखे जवाब उन्हीं सवालों के थे, जो पेपर में आए थे।

ठीक 30 मिनट पहले आता है क्वेश्चन पेपर

AKTU की जांच में मिला कि परीक्षा से लगभग आधे घंटे पहले प्रश्नपत्र ऑनलाइन भेजा जाता है। ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि किसी कॉलेज के लॉगिन आईडी का दुरुपयोग कर प्रश्नपत्र डाउनलोड किया गया और फिर ये छात्रों तक पहुंचा।

कैसे हुआ पेपर लीक का खुलासा ?

अब जांच के दौरान गाजियाबाद के एक एग्जाम सेंटर पर परीक्षार्थी के पास कुछ पर्चियां मिलीं। इनमें लगभग सभी सवाल एकदम ओरिजन क्वेश्चनपेपर से मैच खा रहे थे। इसके बाद पेपर लीक की आशंका के चलते जांच बढ़ाई गई। अब यूनिवर्सिटी अपनी डिजिटल प्रणाली को और मजबूत करने की तैयारी में है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article