12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, एयरफोर्स में अग्निवीर वायु के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2027: एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2027: भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत की जा रही है, जिसके माध्यम से चयनित उम्मीदवार चार वर्ष तक भारतीय वायु सेना में सेवा देंगे। चयनित अभ्यर्थियों को अग्निपथ योजना के तहत चार वर्ष के लिए भारतीय वायु सेना में सेवा का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें विभिन्न एयरफोर्स इकाइयों में तैनात किया जाएगा। सेवा अवधि पूरी होने पर निर्धारित मानदंडों के आधार पर कुछ अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल किए जाने का प्रावधान भी है, जबकि अन्य को सेवा निधि पैकेज और कौशल प्रमाणन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

वायु सेना में अग्निवीर रजिस्ट्रेशन की नोटिफिकेशन जारी

वायु सेना में अग्निवीर रजिस्ट्रेशन की नोटिफिकेशन जारी

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

भर्ती अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 6 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 22 और 23 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

End of Feed