एजुकेशन

Rajasthan Post Matric Scholarship: उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Post Matric Scholarship: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान ने उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन और पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

Image

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Post Matric Scholarship Application: उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने वाले राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन और पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों को भी पंजीयन, नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता और फीस स्ट्रक्चर अपडेट करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन संस्थानों का पंजीयन या नवीनीकरण अभी तक नहीं हो पाया है, वे भी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर अपनी प्रक्रिया पूरी करें। इससे संबंधित विद्यार्थियों के आवेदन बिना किसी बाधा के स्वीकार किए जा सकेंगे।

विभाग के निदेशक ललित कुमार ने बताया कि पहले इन सभी प्रक्रियाओं के लिए अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई थी। हालांकि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थाओं से समय बढ़ाने की मांग मिलने के बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है। अब सभी संबंधित कार्य 20 जुलाई 2026 तक पूरे किए जा सकेंगे। विभाग का मानना है कि समय सीमा बढ़ाने से हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राएं उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का फायदा उठा सकेंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी सही प्रकार से तैयार रखें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना क्या है?

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसके तहत पात्र विद्यार्थी पेपरलेस ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपने आवेदन पूरे कर लें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

वंचित ना रहे कोई छात्र

विभाग के अनुसार, यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी केवल तकनीकी या समय संबंधी कारणों से छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रह जाए। इसके अलावा राजकीय (नवीन) एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को भी अपने पंजीयन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करने, कोर्स मैपिंग करने, मान्यता संबंधी जानकारी अपडेट करने और पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर दर्ज करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article