AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 2551 पदों पर भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई, कितनी मिलेगी सैलरी ?

AIIMS Nursing Recruitment 2026 : एम्स नर्सिंग अफसर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 16 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिये आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 वेतनमान (9,300-34,800 + ग्रेड पे 4,600) के तहत सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से लेकर 30 साल के बीच में होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए B.Sc नर्सिंग/पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग या फिर GNM के साथ 2 सालों का एक्सपीरियंस होना जरूरी है। NORCET Recruitment, Nursing Vacancy, AIIMS Nursing Recruitment 2026

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 : देश के प्रमुख मेडिकल संस्थान में नर्सिंग अफसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। AIIMS ने नर्सिंग अफसर भर्ती कॉन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 10 के तहत नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-बी) के 2551 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में आज इस भर्ती के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार समय निकलने से पहले आवेदन कर लें।

AIIMS Recruitment 2026

AIIMS Recruitment 2026

कब है आवेदन की आखिरी तारीख ?

कैंडिडेट्स 16 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिये आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 वेतनमान (9,300-34,800 + ग्रेड पे 4,600) के तहत सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से लेकर 30 साल के बीच में होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए B.Sc नर्सिंग/पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग या फिर GNM के साथ 2 सालों का एक्सपीरियंस होना जरूरी है।

End of Feed