एजुकेशन

CTET 2026 Result Date: क्या 19 मार्च को आएगा सीटेट पेपर 1 और 2 का रिजल्ट? लाखों उम्मीदवारों की टिकी हैं निगाहें, ऐसे करें चेक

CTET 2026 Result Date: सीबीएसई द्वारा सीटेट पेपर 1 और पेपर 2 के रिजल्ट की घोषणा जल्द की जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इस सप्ताह ही रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। परीक्षा में शामिल हुए रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

क्या 19 मार्च को आएगा सीटेट पेपर 1 और 2 का रिजल्ट?

CTET 2026 Result Date: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई द्वारा अब जल्द ही सीटेट 2026 के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बता दें कि पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद सीटेट पेपर 1 और पेपर 2 में शामिल हुए उम्मीदवार ctet.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

क्या इस सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

बीते सालों को रुझानों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई द्वारा सीटेट पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट इस सप्ताह की 19 मार्च को जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को बता दें कि रिजल्ट की डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी जारी नहीं की गई है। यह संभावना है जो बीते वर्षों के रुझानों को देखते हुए लगाई गई है।

पिछले साल के पैटर्न को देखें तो सीबीएसई ने ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के 4 दिन बाद रिजल्ट की घोषणा कर दी थी। इस साल 15 मार्च को ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी गई है। जिसके अनुसार, अंदाजा लगया जा रहा है कि नतीजे 19 मार्च को जारी किए जा सकते हैं। अब देखना यह है कि सीबीएसई द्वारा कितनी जल्दी सीटेट 2026 के रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

कैसे चेक कर सकते हैं सीबीएसई सीटेट 2026 रिजल्ट

1. सीबीएसई द्वारा सीटेट 2026 परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जारी लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में दिए गए स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद, नए खुले पेज पर रोल नंबर दर्ज करें और लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

सीटेट परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक

सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली सीबीएसई 2026 परीक्षा पास करने के लिए जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। जबकि ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article