AIIMS INI CET November 2025 Date: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) आईएनआई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार तैयार हो जाएं। इन परीक्षा का परिणाम जारी होने की तिथि 15 नवंबर है, अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो जानें कैसे देख सकेंगे रिजल्ट व किन डिटेल्स को करना होगा क्रॉस चेक। आधिकारिक तौर पर रिजल्ट देखने के लिए आपको aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।
एम्स आईएनआई संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम
ध्यान रहे आप बिना लॉगिन क्रेडेंशियल के इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।
कब हुई थी परीक्षा?
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एम्स ने 9 नवंबर, 2025 को इस परीक्षा का आयोजन किया था। यह परीक्षा एम्स, JIPMER पुडुचेरी, NIMHANS बेंगलुरु, PGIMER चंडीगढ़ और SCTIMST त्रिवेंद्रम में MD, MS, MCh, DM, MDS और MD अस्पताल प्रशासन सहित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
कैसे देख सकेंगे परिणाम?
- आधिकारिक वेबसाइट: aiimsexams.ac.in पर जाएंगे
- Results & Announcements के नीचे देखें
- AIIMS INI CET November 2025 Link पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एम्स आईएनआई सीईटी नवंबर 2025 का परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
AIIMS INI CET November 2025 Pdf में क्या होगी जानकारी
स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण दिए जाएंगे, इन्हें क्रॉस चेक करना न भूलें
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांगजन)
- कुल प्रतिशत अंक
- श्रेणीवार रैंक
- अखिल भारतीय रैंक (यदि लागू हो)
- योग्यता स्थिति (क्या कटऑफ पूरा हुआ है)
- टाई-ब्रेक विवरण (यदि लागू हो)
पासिंग पर्सेंटेज
अनारक्षित (यूआर), ईडब्ल्यूएस/ स्पॉन्सर्ड/ प्रतिनियुक्त/ फॉरेन नेशनल/ भारत के प्रवासी नागरिक (ओसीआई) के लिए 50%, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए 45% और भूटानी नागरिक (केवल पीजीआई-चंडीगढ़) 45%
