AIBE XVII Final Answer Key 2023, AIBE XVII Revised Answer Key Pdf on allindiabarexamination.com: एआईबीई परीक्ष में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की संशोधित आंसर-की जारी कर दी गई है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
AIBE XVII Answer Key 2023
AIBE XVII Final Answer Key 2023: फाइनल आंसर-की जारी, रिजल्ट जल्द
बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा के तुरंत बाद ही जारी कर दी गई थी। जिन पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद बीसीआई ने आज फाइनल आंसर-की जारी की है। उम्मीद है कि रिजल्ट भी इसी सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download AIBE XVII Revised Answer Key 2023
- एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर AIBE XVII Revised Answer Key 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी AIBE XVII Answer Key 2023 Pdf चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, एआईबीई 17वीं परीक्षा के लिए 1,73,586 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, परीक्षा में 1,71,402 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। बता दें कि इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।
