एजुकेशन

SSC GD Constable Admit Card 2023: जीडी कांस्टेबल PET व PST एडमिट कार्ड, rect.crpf.gov.in पर आज होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 14, 2023, 12:46 PM IST

SSC GD Constable Admit Card 2023, SSC GD Constable PET PST Admit Card 2023 Today: एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी एडमिट कार्ड आज जारी होने जा रहा है। सीआरपीएफ की ओर से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का एडमिट कार्ड rect.crpf.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SSC GD Constable PET PST Admit Card 2023

Photo : iStock

SSC GD Constable Admit Card 2023, SSC GD Constable PET PST Admit Card 2023 on rect.crpf.gov.in: एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। एसएससी जनरल ड्यूटी कांस्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पीईटी व पीएसटी एडमिट कार्ड (SSC GD PET PST Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी इसकी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC GD Constable Result 2023: जीडी कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट घोषित

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 10 जनवरी से 13 फरवरी तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी किया गया। जारी सूचना के मुताबित, इस साल लिखित परीक्षा में 3.7 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें, महिलाओं की संख्या 43,434 और पुरुषों की संख्या 3,27,223 है। अब सभी पीईटी व पीएसटी में शामिल होने के योग्य होंगे।

SSC GD Constable PET/PST Date 2023: कल से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट

एसएससी की ओर से जीडी कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी का आयोजन 15 अप्रैल से किया जाना है। हालांकि, आयोग ने अभी तक इसके लिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड सीआरपीएफ की वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर आज शाम तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download SSC GD Constable PET and PST Admit Card 2023

  • सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2023: अक्टूबर में जारी हुआ नोटिफिकेशन

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम के जरिए 50187 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 27 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article