Tamil Nadu Common Entrance Test, TANCET 2023 Result की घोषणा कर दी गई है। तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, TANCET 2023 result आज, 14 अप्रैल को जारी गया है। TANCET 2023 परीक्षा 25 मार्च, 2023 को आयोजित की गई थी, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे ontancet.annauniv.edu पर जाकर रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
20 अप्रैल को आएंगे TANCET 2023 स्कोरकार्ड
TANCET 2023 scorecard 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा जिसे डाउनलोड करने की समय सीमा 20 मई है। इस साल 24 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने MBA, MCA परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण कराया। रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक यहां देखे जा सकते हैं।
TANCET 2023 रिजल्ट ऐसे करें चेक
- उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - tancet.annauniv.edu पर जाना होगा
- होमपेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें
- फिर TANCET 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
- विवरण सबमिट करने के बाद, परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, रिजल्ट को देखें और उसे डाउनलोड करें।
TANCET 2023 परिणाम को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - tancet.annauniv.edu/tancet पर चेक और डाउनलोड किया जा सकता है। TANCET और CEETA-PG परीक्षा 25 और 26 मार्च, 2023 को आयोजित की गई थी। कुल 36,403 उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया, जिसमें TANCET-MBA में पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक 24,468 थी। दूसरी ओर, CEETA-PG में पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या सबसे कम 4,961 थी।
बता दें, M.B.A और M.C.A में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए TANCET परीक्षा आयोजित की जाती है।
