AIBE 19th Result 2024: एआईबीई 19वीं रिजल्ट की तारीख, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

AIBE 19th Result 2024: एआईबीई एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। एआईबीई परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) से सम्मानित किया जाता है।

AIBE 19th Result 2024: एआईबीई रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 19वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एआईबीई 19वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

AIBE 19th Result 2024

AIBE 19th Result 2024

AIBE 19th Result 2024: कब आएगा एआईबीई रिजल्ट?

ऑल इंडिया बार एग्जाम का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की आंसर-की 28 दिसंबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 10 जनवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एआईबीई 19वीं रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जनवरी के आखिरी सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

End of Feed