AFCAT Result 2025: घोषित हुए एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के परिणाम, इस लिंक से करें चेक

AFCAT Result 2025 OUT: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे आधिकारिक साइट afcat.cdac.in पर जाकर खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से AFCAT Result 2025 Pdf चेक कर सकते हैं।

AFCAT Result 2025 OUT: भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज, 17 मार्च को एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2025) का रिजल्टघोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर AFCAT Result 2025 Pdf देख सकते हैं। सीधा लिंक यहां खबर में भी दिया गया है। अभी तक, यदि आधिकारिक वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो उम्मीदवारों को कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को दिए गए स्थान पर ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

afcat result 2025

एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2025) का परिणाम घोषित

AFCAT 2025 परीक्षा का आयोजन 22 और 23 फरवरी, 2025 को किया गया था, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

End of Feed