AFCAT 1 Result 2026 Declared On afcat.cdac.in: एएफसीएटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AFCAT 1 Result 2026) खबर है। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा एएफसीएटी 1 परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (AFCAT 1 Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को वायु सेना चयन बोर्ड के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
AFCAT 1 Result 2026 Declared: यहां चेक कर सकेंगे एएफसीएटी 1 परीक्षा का रिजल्ट
AFCAT 1 Result 2026: कब हुई थी एएफीएटी 1 की परीक्षा
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक एएफसीएटी 1 की परीक्षा 31 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं 1 फरवरी को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 3 फरवरी तक का समय दिया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
AFCAT 1 Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले afcat.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AFCAT 1 Result 2026 Declared लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AFCAT 1 Result 2026 Scorecard: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
एएफसीएटी 1 के रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप रिजल्ट से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
