Burn the Midnight Oil अंग्रेजी इडियम का क्या अर्थ है? जानें एडवांस्ड इंग्लिश में इसके इस्तेमाल का सही तरीका

अंग्रेजी भाषा में कई ऐसे फ्रेज और इडियम है, जिनका इस्तेमाल बातचीत को प्रभावी बनाने के लिए किया जाता है। इसमें से एक है Burn the Midnight Oil। आइए इसका अर्थ और इस्तेमाल के बारे में जानें।

Advanced English Learning: अंग्रेजी भाषा की सुंदरता इसके इडियम और फ्रेज में छिपी होती है, जो साधारण सी बात को भी बेहद प्रभावी और गहरे अर्थों के साथ बयां कर देते हैं। ऐसा ही एक बेहद लोकप्रिय मुहावरा है— "Burn the Midnight Oil"। इसका शाब्दिक अर्थ इसके व्यावहारिक अर्थ से बिल्कुल अलग है। यदि आपने कभी किसी छात्र को परीक्षा की रात जागकर पढ़ाई करते देखा है या किसी पेशेवर को ऑफिस प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए देर रात तक मेहनत करते पाया है, तो समझ लीजिए कि वे इसी मुहावरे को सच कर रहे हैं। तो आइए आज इस स्टोरी से जानें Burn the Midnight Oil का अर्थ क्या है और इसका इस्तेमाल किस प्रकार सटीक तौर पर किया जा सकता है।

Burn the Midnight Oil

Burn the Midnight Oil (Photo - AI/Newsroom Verified)

'Burn the Midnight Oil' मुहावरे की शुरुआत कैसे हुई?

इतिहास के पन्नों को पलटे तो बिजली के बल्ब के आविष्कार से पहले लोग रात में पढ़ाई या काम करने के लिए तेल के दीयों यानी ऑयल लैंप्स का इस्तेमाल करते थे। जब कोई व्यक्ति आधी रात के बाद भी दीया जलाकर काम में जुटा रहता था, तो उसे 'तेल जलाना' कहा जाता था। यहां से यह एक मुहावरा बन गया।

End of Feed