History: कौन थे स्टीफन हॉकिंग, जिन्होंने उठाया था अंतरिक्ष के रहस्यों से पर्दा

History of the Day for School Assembly: 8 जनवरी 1942 को भौतिक विज्ञानी स्टीफन विलियम हॉकिंग का जन्म हुआ। गंभीर शारीरिक विकार के बावजूद उन्होंने अंतरिक्ष के बहुत से रहस्यों से पर्दा उठाया। हालांकि 8 जनवरी को ऐसी कई घटनाएं हुई, जिनके बारे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को जरूर पता होना चाहिए।

January 8 History Events: जन्म और मृत्यु का चक्र हमेशा चलता रहता है। साल का हर दिन किसी की जन्मतिथि तो किसी की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में दर्ज है। 8 जनवरी का दिन हिंदी सिनेमा के कालजयी फिल्मकार बिमल रॉय के निधन और ब्रिटेन के महान भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग के जन्मदिन का साक्षी है। (History of the Day in Hindi) भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों की जब बात की जाती है, तो 'दो बीघा जमीन', 'सुजाता', 'बंदिनी' और 'परिणीता' फिल्म का जिक्र जरूर आता है। इन फिल्मों के निर्देशक बिमल रॉय थे, जिनकी बनाई फिल्में आज भी दर्शकों को बांध लेती हैं। (History of the Day in india) इस प्रतिभाशाली फिल्मकार का साथ भारतीय सिनेमा को लंबे समय तक नहीं मिल सका। कैंसर की वजह से आठ जनवरी 1966 में 56 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

8 January History

8 जनवरी का इतिहास

स्टीफन विलियम हॉकिंग का जन्म, History of the Day in the world

End of Feed