5 November School Holiday: अक्तूबर का महीना बच्चों के लिए ढेर सारी छुट्टियां लेकर आया था। त्योहारी सीजन होने के चलते महीना बच्चों के लिए छुट्टियों के साथ ही खत्म हुआ। दीवाली से लेकर छठ पर्व का बच्चों ने खूब आनंद उठाया। अब नवंबर आ चुका है और ऐसे में नवंबर का महीना भी बच्चों के लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने कई छुट्टियां हैं, जब स्कूल, बैंक, कॉलेज बंद रहेंगे। आज यानी 4 नवंबर 2025 को भी स्कूलों और संस्थानों में बच्चों की छुट्टियां हैं। इसके साथ ही कल यानी 5 नवंबर का दिन भी कई जगहों छुट्टियां लेकर आने वाला है।
School Holiday 2025
अक्टूबर में भी होगी छुट्टियां: School Closed in 5 November (November Holiday List)
अक्तूबर के महीने में भी कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु तेग बदारु शहीदी दिवस जैसे दिन आ रहे हैं, जिनके चलते स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों की छुट्टी घोषित की गई है।
हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, 5 नवंबर यानी बुधवार को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। इस दिन गुरु नानक जयंती के साथ-साथ कार्तिक पूर्णिमा भी मनाई जाएगी। इस मौके पर आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में छुट्टी की घोषणा की गई है।
5 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल? November 5th Holiday
5 नवंबर को देशभर में गुरुनानक देव की जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर देश के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा 9 नवंबर, 23 नवंबर और 30 नवंबर को रविवार है तो वैसे भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके बाद 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस है। इस मौके पर पंजाब और चंडीगढ़ में स्कूलों की छुट्टी होगी। वहीं उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में भी इस मौके पर स्कूल और कॉलेजों को बंद रखे जाने का आदेश है।
5 नवंबर गुरु नानक जयंती: Guru Nanak Jayanti Holiday
5 नवंबर 2025 को देशभर में गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी। गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में भी जाना जाता है। गुरुनानक जयंती के अवसर पर कई स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। साथ ही देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में इस दिन छुट्टी होती है।
