एजुकेशन

Education News Today: उत्तर प्रदेश में जल्द खुलने जा रहे हैं पांच नए केंद्रीय विद्यालय, जानें किन शहरों को मिलेगी सौगात

Education News in India Today: यूपी में केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की डिमांड को देखते हुए सरकार ने उत्तर प्रदेश में पांच नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना बना ली है। जानिये राज्य कि किन किन शहरों में केंद्रीय विद्यालय को खोला जाएगा।

Image

उत्तर प्रदेश में खुलेंगे पांच नए केंद्रीय विद्यालय (image - canva)

Education News in India Today: यूपी में केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की डिमांड को देखते हुए सरकार ने उत्तर प्रदेश में पांच नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना बना ली है। इस योजना के पूरा होते ही हजारों माता पिता अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ा सकेंगे, (Education News Uttar Pradesh) बता दें, केंद्रीय विद्यालयों में फीस कम होती है और यहां पढ़ाई भी बहुत अच्छी होती है। लिमिटेड सीट्स होने की वजह से एडमिशन की होड़ रहती है, जानिये राज्य कि किन किन शहरों में केंद्रीय विद्यालय को खोला जाएगा।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या और कन्नौज समेत पांच जिलों में एक-एक नया केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा। (Kendriya Vidyalaya in UP) राज्य सरकार द्वारा 10 दिसंबर को जारी एक बयान के मुताबिक, प्रदेश के अयोध्या, जौनपुर, कन्नौज, बिजनौर और महराजगंज जिलों में निकट भविष्य में पांच नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोले जाएंगे।

बयान में कहा गया है कि इससे सम्बन्धित प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है तथा इन स्कूलों के खुलने से राज्य में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या बढ़कर 127 हो जाएगी। यह देश में सबसे अधिक होगी।

बयान के अनुसार, इन नए स्कूलों के खुलने से राज्य में शिक्षा के स्तर में और सुधार होने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित छात्रों को मुख्यधारा में लाये जाने की उम्मीद है। प्रत्येक नए स्कूल की क्षमता 960 छात्रों की होगी।

Uttar Pradesh Education News

बयान में कहा गया है कि पांच नये स्कूलों में 4,800 छात्रों को उच्च-गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाएगी और इनसे नौकरी के 315 स्थायी अवसर पैदा होंगे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 122 केंद्रीय विद्यालय संचालित किये जा रहे जिनमें लखनऊ संभाग में 48 स्कूल तथा आगरा व वाराणसी संभाग में 37-37 स्कूल हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article