कौन-सा है ये स्कूल जहां से 22 बच्चों का हुआ सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट में सेलेक्शन

  • Edited by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 1, 2023, 11:28 AM IST

School News: बागेश्वर के कपकोट में स्थित प्राइमरी स्कूल काफी चर्चा में आ गया है, क्योंकि यहां के एक दो नहीं बल्कि 22 बच्चों को चयन सैनिक स्कूल में हो गया है। आपको याद होगा कि पिछले माह सैनिक स्कूल के प्रवेश के लिए एंट्रेंस पेपर हुआ था, उसमें कपकोट के 22 बच्चों का नाम आया है।

उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है जिसमें लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पहाड़ है, तो 30 प्रतिशत हिस्सा मैदान है। पहाड़ के सरकारी स्कूलों का हाल किसी से छिपा नहीं है, लेकिन यहां कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं, जिन्होंने शिक्षा को सिर्फ नौकरी न मानकर अपना मिशन बनाया है और इस पर वो लगातार काम भी कर रहे हैं।

sainik school entrance test

एक ही स्कूल से 22 बच्चों का सैनिक स्कूल में हुआ सेलेक्शन

कपकोट में स्थित है स्कूल

End of Feed