17 March ki History: भारतीय इतिहास में 17 मार्च का दिन खासकर हरियाणा के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इस दिन इस राज्य में दो ऐसी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने विश्व स्तर पर अपने परिवार और राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया। इनमें से एक हैं 17 मार्च 1961 को करनाल में जन्मीं और अंतरिक्ष की ऊंचाइयां नापने वाली कल्पना चावला और दूसरी हैं 17 मार्च 1990 को हिसार में जन्मीं बैडमिंटन जगत की सिरमौर खिलाड़ी सायना नेहवाल। इन दोनों ने अपनी उपलब्धियों से विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
आज का इतिहास
17 March Historical Events
देश-दुनिया के इतिहास में 17 मार्च की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1861 : इटली का एकीकरण। इसी दिन सार्डिनिया और पीडमोंट के राजा और इतालवी स्वतंत्रता आंदोलन के मुख्य प्रमोटरों में से एक, विक्टर इमैनुएल द्वितीय ऑफ सवॉय, इटली के पहले राजा बने
1920 : बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म।
1957 : फिलीपीन के राष्ट्रपति रैमन मैग्सायसाय की हवाई दुर्घटना में मृत्यु।
1962 : भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म। जो कि अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला और भारत में जन्मी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं
1969 : गोल्डा मेयर इजराइल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1990 : भारतीय महिला बैंडमिटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का जन्म।
1987 : क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
1994 : रूस द्वारा नाटो की शांति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।
1996 : क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।
1989 : उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन।
2004 : नासा का मैसेंजर बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2020 : कोविड-19 के कारण देश में तीसरी मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126 पर पहुंची।
2024 : इजराइल ने सीरिया में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए।
(भाषा इनपुट)
