एजुकेशन

RRB ALP Notification 2026: रेलवे में होने जा रही 11,127 पदों के लिए बंपर भर्ती, जारी हुआ शॉर्ट नोटिस

RRB ALP Recruitment 2026 Short Notice: रेल मंत्रालय ने RRB ALP Bharti 2026-27 के लिए एक छोटा नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें इस साल भरी जाने वाली 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट रिक्तियों की घोषणा की गई है। इन पदों पर 10वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे।

Image

रेलवे में होने जा रही 11,127 पदों के लिए बंपर भर्ती

कार्यक्रम तारीखRRB ALP Recruitment 2026 Short Notice: रेल मंत्रालय ने RRB ALP Bharti 2026-27 के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट की बंपर भर्तियां करने वाला हैं। कुल मिलाकर 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर 10वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। जानें साथ में और क्या मांगी गई है योग्यता और क्या क्या आई है जानकारी

इन पदों पर 10वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी मांगा गया है।

RRB ALP Notification 2026 Apply Date

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी इस शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन केवल ऑनलाइन मंगाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 से आवेदन कर सकेंगे, इसलिए अभी से अपने दस्तावेज एक तरफ कर लें।

RRB ALP Notification 2026 Apply Online

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने का ये सुनहरा अवसर होगा, क्योंकि 11127 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। उम्मीदवारों को rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

RRB ALP Notification 2026 Imp Date

छात्र CEN 01/2026 ALP भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीखें नीचे देख सकते हैं:

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 15 मई 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 14 जून 2026
आयु सीमा 18 - 30 वर्ष

RRB ALP Notification 2026 Last Date

रेल मंत्रालय ने RRB ALP Bharti 2026-27 के लिए 14 जून 2026 (रात 11:59 बजे) तक का समय दिया है। उम्मीदवार पूरी कोशिश करके इस तय समय सीमा से पहले आवेदन कर लें, क्योंकि ये तारीख बढ़ाई नहीं जाएगी।

RRB ALP Recruitment 2026 Short Notice

RRB ALP भर्ती 2026 संक्षिप्त सूचना

RRB ALP Notification 2026 Apply Online कैसे करें

रेलवे में असिस्टेंट लोका पायलट के लिए आवेदन करने का तरीका देखें:

  • अपने क्षेत्र की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाएंगे
  • CEN 01/2026 ALP पंजीकरण लिंक पर क्लिक करेंगे
  • मांगी गई बेसिक डिटेल डालें और पंजीकरण पूरा करें।
  • आवेदन पत्र भरें
  • दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करेंगे
  • आवेदन जमा करेंगे

RRB ALP Notification 2026

अगर आप भी विज्ञप्ति देखना चाहते हैं तो बता दें, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने, रेल मंत्रालय की ओर से, रोजगार समाचार पत्रों में ये शॉर्ट नोटिफिकेशन (RRB ALP Notification 2026 Pdf) जारी किया है। इसे अब सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर से भी देखा जा सकता है। इसमें रिक्तियों की संख्या, पंजीकरण की तारीखें, वेतन और पात्रता की जानकारी दी गई है। अभी डिटेल नोटिफिकेशन आना बाकी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article