102 साल के भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ सीआर राव को मिलेगा 2023 का 'इंटरनेशनल प्राइज इन स्टैटिस्टिक्स'

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 11, 2023, 01:16 PM IST

Indian-American mathematician CR Rao: ‘इंटरनेशनल प्राइज इन स्टैटिस्टिक्स फाउंडेशन’ ने एक बयान में कहा कि राव का 75 साल पहले इस क्षेत्र में दिया गया योगदान आज भी विज्ञान पर गहरा प्रभाव रखता है। राव की उम्र 102 साल है।

Indian-American mathematician CR Rao: जाने-माने भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ एवं सांख्यिकीविद कल्यामपुडी राधाकृष्ण राव (Calyampudi Radhakrishna Rao) को सांख्यिकी (Statistics) के क्षेत्र में 75 साल पहले किए गए उनके उस ऐतिहासिक कार्य के लिए 2023 का ‘इंटरनेशनल प्राइज इन स्टैटिस्टिक्स’ (International Prize in Statistics) पुरस्कार दिया जाएगा, जिसने सांख्यिकीय क्षेत्र में क्रांति ला दी थी। इस पुरस्कार को सांख्यिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Noble Prize) के बराबर माना जाता है।

CR Rao, Indian-American Mathematician, Statistics

सीआर राव को मिलेगा 2023 का 'इंटरनेशनल प्राइज इन स्टैटिस्टिक्स'

‘इंटरनेशनल प्राइज इन स्टैटिस्टिक्स फाउंडेशन’ ने एक बयान में कहा कि राव का 75 साल पहले इस क्षेत्र में दिया गया योगदान आज भी विज्ञान पर गहरा प्रभाव रखता है। राव की उम्र 102 साल है। उन्हें कनाडा के ओटावा में द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान विश्व सांख्यिकी कांग्रेस में जुलाई में ये पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के साथ-साथ उन्हें 80,000 डॉलर की इनामी राशि भी दी जाएगी।

End of Feed