एजुकेशन

SSC MTS Admit Card 2023: एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड, ssc.nic.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 11, 2023, 02:15 PM IST

SSC MTS Admit Card 2023 Link: कर्मचारी चयन आयोग मल्टी टास्किंग स्टाफ, एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2023 जल्द ही जारी कर सकता है। बता दें, नए अपडेट्स आ गए हैं, जिन्हें यहां से चेक किया जा सकता है। ssc.nic.in पर जल्दी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

Image

एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2023

SSC NERSSC KKRStaff Selection Commission Multi Tasking Staff, SSC MTS Admit Card 2023 जारी होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एसएससी इन एडमिट कार्ड को आज से कल तक में जारी कर सकती है। तब तक उम्मीदवार यहां से लेटेस्ट अपडेट को चेक कर सकते हैं। बता दें, एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2023 को ssc.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।

अभी तक की अपडेट की बात करें, तो ध्यान दें कि केकेआर रीजन के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी हो चुकी है, जिसे डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है जबकि अन्य रीजन के लिए जल्द ही इसे जारी करने की उम्मीद है। एक बार SSC MTS admit card and exam city slip 2023 जारी होने के बाद इन एडमिट कार्ड को निम्नलिखित तरीके से डाउनलोड किया जा सकता है।

एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • ssc.nic.in पर जाएं। हालांकि यहां से आपको रीजनल साइट पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा, लेकिन ज्यादा संभावना है कि आपको रीजनल वेबसाइट पर डाउनलोड लिंक मिलेगा।
  • यहां एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडिंशियल डालें, सबमिट करें, एमिडट कार्ड डाउनलोड करें, प्रिंट प्राप्त करें

इन रीजन के लिए जारी होगा एसएससी एमटीएस 2023 हॉल टिकट

SSC ER
SSC KKR
SSC NR
SSC NER
SSC SR
SSC MPR
SSC NWR
SSC WR
एक रिपोर्ट के अनुसार, एसएससी अप्रेल मध्य तक एसएससी एमटीएस हॉल टिकट जारी करेगा। एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 के अनुसार, एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा 5 मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 55 लाख छात्रों ने एसएससी एमटीएस के लिए पंजीकरण कराया है।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article