एजुकेशन

IAS, RAS Free Preparation: अब फ्री में होगी आईएएस, आरएएस जैसी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 11, 2023, 01:12 PM IST

IAS, RAS Free Preparation: राजस्थान के वे युवा जो सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान सरकार ने एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत आईएएस, आरएएस जैसी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अब मुफ्त में अध्ययन कर सकते हैं।

Image

अब फ्री में होगी आईएएस, आरएएस जैसी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी (image source - pixabay)

IAS, RAS Free Preparation: खुशखबरी! अब आईएएस, आरएएस जैसी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना हुआ आसान। राजस्थान में रहने वाले सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक ऐसी योजना की शुरुआत की गई है, जिससे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी को आसान बनाया जा सकेगा। राजस्थान सरकार की इस नई योजना के तहत आईएएस, आरएएस जैसी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अब मुफ्त में अध्ययन कर सकते हैं।

फ्री कोचिंग

राजस्थान यूनिवर्सिटी में फ्री कोचिंग दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है। राज्य में यह नई योजना राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 9 अप्रैल, 2023 को शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री ने एनएसयूआई स्थापना दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से योजना की शुरुआत की। इस दौरान यह भी बताया गया कि सरकार 24 अप्रैल, 2023 को सरकारी योजनाओं के लिए विशेष शिविर भी लगाएगी।

गहलोत ने कहा कि 'सरकार की योजनाएं गांवों तक नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का कार्य एनएसयूआई को स्वयं जनता तक जानकारी पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

तीन साल की इंटरनेट सेवा

उन्होंने यह भी कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार पर 40 लाख परिवारों की महिलाओं को तीन साल की इंटरनेट सेवा के साथ मोबाइल फोन भी दिए जाएंगे। इस योजना पर 600 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है।

साथ ही कर्मचारी (स्विगी, जोमाटो, ओला, उबर जैसी कंपनियों में कार्यरत) के लिए 200 करोड़ रुपये का कल्याण कोष स्थापित करने की घोषणा की है। साथ ही उनके लिए वेलफेयर एक्ट लाने की तैयारी की जा रही है।

'बताते चलें कार्यक्रम का उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है जो कोचिंग की हाई फीस नहीं दे सकते हैं। इससे छात्रों को केंद्रीय और राज्य स्तर की परीक्षाओं की मुफ्त में तैयारी करने का मौका मिलेगा और करियर की राह में पैसा रोड़ा नहीं बनने पाएगा।

(IANS इनपुट के साथ)

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article