1 जुलाई 2026 से लागू होगी दिल्ली में नई EV पॉलिसी, इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देकर प्रदूषण कम करने की तैयारी

Delhi EV Policy: दिल्ली में सरकार नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी लाने जा रही है, जिसमें इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर जोर दिया जाएगा।

Delhi EV Policy: दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को कम करने और लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे उपराज्यपाल के पास भेजा गया है और 1 जुलाई 2026 से यह नीति लागू हो जाएगी। यह पॉलिसी 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी।

rekha gupta (2)

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो- PTI)

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक फैसला है। वर्षों से जिस नीति की जरूरत महसूस की जा रही थी, अब उसे लागू किया जा रहा है। सरकार इस पूरी योजना पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करेगी ताकि राजधानी में प्रदूषण कम हो और लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ें। नई पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 फीसदी रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ रहेगी। सरकार ने किसी तरह की खरीद सीमा नहीं रखी है, यानी एक व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार एक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन खरीद सकता है और सभी पर तय नियमों के अनुसार लाभ मिलेगा।

End of Feed