डॉक्टरों का कमाल! 12 घंटे की सर्जरी में महिला को मिले दोनों हाथ, अब बच्चों को गले लगा सकेगी मां

Sir Ganga Ram Hospital: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एक महिला का सफलतापूर्वक दोनों हाथों का प्रत्यारोपण किया गया। इस जटिल सर्जरी के बाद महिला को नई जिंदगी मिली और वह अब सामान्य जीवन की ओर लौट रही है।

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल (Sir Ganga Ram Hospital) ने चिकित्सा जगत में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपना दूसरा सफल बायलेटरल हैंड ट्रांसप्लांट (Double Hand Transplant) किया। करीब 10 से 12 घंटे चली इस जटिल सर्जरी ने न केवल चिकित्सा विज्ञान की ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि एक मां की ज़िंदगी में उम्मीद की नई किरण भी जगा दी। दो बच्चों की मां, जिसने एक हादसे में अपने दोनों हाथ खो दिए थे, अब 12 घंटे लंबी जटिल सर्जरी के बाद नई ज़िंदगी की ओर लौट रही है। निजी अस्पताल के विशेषज्ञों ने सफलतापूर्वक दोनों हाथों का प्रत्यारोपण कर हड्डियों, नसों और मांसपेशियों को जोड़ा।

Sir Ganga Ram Hospital

अब बच्चों को गले लगा सकेगी मां, सफल रहा हैंड ट्रांसप्लांट

यह सर्जरी आधुनिक रिकंस्ट्रक्टिव माइक्रोसर्जरी की सबसे कठिन प्रक्रियाओं में से एक

यह संभव हो पाया एक ब्रेन-डेड डोनर के परिवार के साहसिक फैसले से, जिन्होंने अंगदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की। डॉक्टरों के अनुसार अब असली चुनौती रिकवरी और फिजियोथेरेपी की है, जो तय करेगी कि मरीज अपने नए हाथों से कितनी सामान्य जिंदगी जी पाएगी। यह सर्जरी आधुनिक रिकंस्ट्रक्टिव माइक्रोसर्जरी की सबसे कठिन प्रक्रियाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें हड्डियों, नसों, धमनियों और टेंडन्स को बेहद बारीकी से जोड़ना होता है। इस केस में दाहिने हाथ का ट्रांसप्लांट कोहनी के ऊपर (सुप्राकॉन्डिलर स्तर) से और बाएं हाथ का ट्रांसप्लांट कलाई के पास (डिस्टल फोरआर्म) से किया गया। अस्पताल के प्लास्टिक, कॉस्मेटिक और हैंड माइक्रोसर्जरी विभाग की टीम ने इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

End of Feed