चलती ट्रेन में सोए युवक को 'किस' किया, पीड़ित बोला-'मेरी जगह लड़की होती तो आरोपी को पीट देते लोग', Video

Man sexually assaulted in Pune-Hatia Express : युवक का आरोप है कि ट्रेन में यात्रा के दौरान जब वह सो रहा था तो एक 33 साल के व्यक्ति ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। पीड़ित युवक का कहना है कि जब वह सो रहा था आरोपी ने उसे जकड़ लिया और फिर उसे 'किस' किया। पीड़ित युवक ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि 'अच्छा लगा तो कर दिया।'

Man sexually assaulted in Pune-Hatia Express : पुणे हटिया एक्सप्रेस में एक युवक के साथ यौन उत्पीड़न का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, पीड़ित युवक ने वीडियो बनाकर अपने साथ हुए उत्पीड़न को सार्वजनिक किया है और साथी यात्रियों की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। युवक का आरोप है कि ट्रेन में यात्रा के दौरान जब वह सो रहा था तो एक 33 साल के व्यक्ति ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। पीड़ित युवक का कहना है कि जब वह सो रहा था आरोपी ने उसे जकड़ लिया और फिर उसे 'किस' किया। पीड़ित युवक ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि 'अच्छा लगा तो कर दिया।'

Train

चलती ट्रेन में युवक के साथ गलत व्यवहार। -प्रतीकात्मक तस्वीर

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर घटना के बारे में बताया

पीड़ित युवक ने अपने साथ हुए इस गलत व्यवहार की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है। युवक ने एक वीडियो साझा किया है। इस गलत व्यवहार पर साथी यात्रियों की चुप्पी पर पीड़ित युवक ने सवाल उठाए। युवक ने कहा कि इस घटना की जानकारी होने पर कोच में मौजूद यात्रियों ने कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि 'बस जाने दो'। पीड़ित ने कहा कि यही घटना यदि किसी लड़की के साथ हुई होती तो सभी लोग मिलकर आरोपी को पीटना शुरू कर दिए होते।

End of Feed