rape news: भीलवाड़ा शहर में रहने वाली एक युवती के साथ एक साल पहले कैफे ले जाकर नशीली कॉफी पिलाकर रेप करने और फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट लिखवाने के महज़ कुछ घंटों के भीतर घटना में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह नारुका ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने थाने में पेश होकर एक रिपोर्ट दी। जिसमें उसने बताया कि मार्च 2024 में उसके साथ बड़ला चौराहे पर स्थित एक कैफे मे एक युवक ने जबरन नशीला पदार्थ पिला, डरा धमका कर अलग-अलग समय पर उसके साथ रेप किया।
रेप के फ़ोटो वीडियो बनाए और इन फोटो वीडियो को अपने दोस्तों को शेयर कर दिये, उसके बाद दोस्त भी उसे फोटो वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते रहे और उसका रेप किया। इस वारदात में कुल 8 युवक और एक युवती नामजद की गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और सीओ सिटी मनीष बड़गुर्जर की अगवाई में टीम का गठन किया गया।
टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए टेक्निकल डाटा, सूचनाओं का कलेक्शन और परंपरागत पुलिसिंग करते हुए रिपोर्ट के महज कुछ घंटों बाद ही घटना को अंजाम देने वाले 8 आरोपियों को डिटेन किया । इन सभी से डिटेल पूछताछ की जा रही है।
